सरगांव।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के बिलासपुर प्रवास के दौरान सरगांव नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर के ह्रदय स्थल बस स्टैंड पर भाजपा मंडल सरगांव द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
मंडल अध्यक्ष पोषण यादव के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, इकाई अध्यक्ष, तथा पार्टी के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से प्रदेशाध्यक्ष का स्नेहपूर्ण अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष को समीपस्थ ग्राम मंदकु के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई तथा वहां भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया। हालांकि, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ अत्यावश्यक बैठक में शामिल होने के कारण उन्होंने आगामी समय में मंदकु द्वीप आने की सहमति जताई।
कार्यक्रम के दौरान किरण देव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया, जिससे कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। उनकी सहजता, अनुशासित कार्यशैली एवं मुस्कुराता व्यवहार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना।
इस मौके पर जिला महामंत्री निश्चल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (युवा मोर्चा) रणजीत सिंह, महामंत्री द्वय पंकज वर्मा और अनिल दुबे सहित घनश्याम राजपूत, रामकुमार कौशिक, शिव पांडे, बिहारी राजपूत, दिनेश जायसवाल, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सुंदर साहू, वीरेंद्र तिवारी, विशाल वर्मा, रविंद्र गुप्ता, रामकिसुन जयसवाल, विष्णु राजपूत, गोलू राजपूत, राज कौशिक, दुर्गेश वर्मा, रघु ठाकुर, दुकलहा साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।