“तिरंगे के रंग में रंगा सरगांव, गूंजे देशभक्ति के नारे”..  तिरंगा हमारी पहचान, इसकी रक्षा हर हिंदुस्तानी का कर्तव्य – कौशिक


सरगांव। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगांव मंडल ने मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया। यात्रा की शुरुआत ग्राम पंचायत सल्फा मनियारी से हुई, जो ग्राम धमनी, ककेड़ी, उमरिया, रमतला, खरसोला, बावली, भाटापारा, बिदबिदा, सांवा, मोहभट्ठा होते हुए सरगांव में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

समापन कार्यक्रम में उपस्थित बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा— तिरंगा हमारा राष्ट्रीय प्रतीक और भारत की पहचान है, जिसकी रक्षा करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है। यह यात्रा केवल झंडा फहराने का आयोजन नहीं, बल्कि सीमाओं पर तैनात हमारे वीर जवानों को सम्मान और समर्थन का संदेश है। हर नागरिक को इसमें भाग लेकर यह जताना चाहिए कि हम हर परिस्थिति में अपने जवानों के साथ खड़े हैं।” उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के गौरव को बढ़ाना, राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना है।

मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा— “भारत की सबसे बड़ी ताकत इसकी विविधता में निहित एकता है, और तिरंगा यात्रा उसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। तिरंगा शांति, सौहार्द और देशभक्ति का प्रतीक है, जो हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।”

नगर अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा— “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे बलिदानी इतिहास को याद करने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देते हैं कि देश की आन, बान और शान के लिए हम हमेशा एकजुट रहेंगे।”

रैली की आगे कड़ी में ग्राम धमनी में सरपंच रिंकी राज कौशिक, सरपंच प्रतिनिधि राज कौशिक, उपसरपंच एजाज अली व राष्ट्रप्रेमियों ने स्वागत किया।
ककेड़ी में रामकिसुन जायसवाल, रानी जायसवाल व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया।
रमतला में गोलू राजपूत, राजाराम साहू ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
बावली में जनपद उपाध्यक्ष दीपिका कौशिक, चंद्रशेखर कौशिक, महेश साहू ने आतिशबाजी कर रैली का अभिनंदन किया।
भाटापारा में विक्रम ठाकुर, गीता रामेश्वर सिंह, मीनाक्षी क्षत्रिय ने देशभक्ति के नारे लगाए।
बिदबिदा में बिसई राम, अनिल राजपूत ने तिरंगे के साथ स्वागत किया।
सांवा में जनपद सदस्य रिजवान हक, सुरेश निर्मलकर, दुकलहा राम ने जयकारों के साथ रैली का स्वागत किया।
सरगांव बस स्टैंड पर मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता और सैकड़ों देशभक्तों ने आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत कर राष्ट्र के प्रति अपने अथाह प्रेम को व्यक्त किया।

रैली के दौरान ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान’ और ‘हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा’ जैसे नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, पंकज वर्मा, संजीव नेताम, रामकुमार गायकवाड़, बिहारी राजपूत, कमलेश अग्रवाल, उदित साहू, सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *