बिल्हा में आयोजित विकासखंड स्तरीय तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

हर घर तिरंगा अभियान आज हर भारतीय के लिए सम्मान का प्रतिक बन गया है : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत बिल्हा में आयोजित विकासखंड स्तरीय तिरंगा रैली में शामिल हुए। यह यात्रा मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर हटरी चौक होते हुए पीपल चौक तक निकली यह भव्य रैली देशभक्ति के नारों, तिरंगे की शान और जन-जन के उत्साह से सराबोर रही। रैली में विद्यालयों के सैकड़ों उत्साही नन्हें-मुन्ने और युवा छात्र-छात्राओं ने तिरंगे हाथों में लेकर गीत, नारों और जोश से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का सशक्त संदेश भी प्रदान करता है।
वतन की मिट्टी की महक और तिरंगे का मान सदैव हमारे हृदय में अटूट गर्व और प्रेरणा का संचार करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान के लिये एकजुट हुए हैं। यह गौरवान्वित होने का क्षण भी है कि हम सभी देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित होकर एकसाथ खड़े हुए हैं। उन्होने कहा कि दो वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर पंच प्रण का संकल्प लिया था। इसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना और राष्ट्रीय एकता को और अधिक सशक्त बनाना है।” यह यात्रा एक संदेश था—भारत का हर घर, तिरंगे का घर। प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाते हुए यह तिरंगा यात्रा सांवेर की पहचान बन गई। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी जी साहित कार्यकर्तागण, शिक्षकगण, विद्यार्थी गण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *