सरगांव। नगर पंचायत सरगांव के वरिष्ठ समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज के पुरोधा श्री गोवर्धन यादव (पूर्व इकाई अध्यक्ष, सरगांव) का गुरुवार 18 सितंबर 2025 को अपराह्न 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
परिजनों ने बताया कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अंतिम संस्कार शुक्रवार 19 सितंबर को सुबह 8 बजे स्थानीय मुक्तिधाम, सरगांव में किया जाएगा।
श्री यादव के निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा।
उनके परिवार में पुत्र संतोष यादव (जिला अध्यक्ष, शिवसेना मुंगेली), मनोज यादव (पार्षद, नगर पंचायत सरगांव) और प्रमोद यादव सहित अन्य परिजन हैं।
समाज के सभी सदस्य, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अंतिम यात्रा में शामिल होने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आमंत्रित हैं।