संकुल केंद्र धमनी में नए प्राचार्य दिलीप ठेठवार ने संभाला पदभार

सरगांव– संकुल केंद्र धमनी के अंतर्गत संचालित शासकीय हाईस्कूल धमनी में नए प्राचार्य के रूप में दिलीप ठेठवार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे हायर सेकंडरी स्कूल कुदुदंड में व्याख्याता के रूप में सेवाएँ दे रहे थे। शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में जारी पदोन्नति सूची में उन्हें प्राचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें प्रधानपाठक नरेंद्र त्रिपाठी, शिक्षक राम सिंह ठाकुर, मोतीलाल अनंत, अशोक बरगाह, सुशीला ध्रुव, तथा छन्नूराम भारद्वाज शामिल थे।

इस अवसर पर संस्था के पूर्व प्राचार्य अजय कमल ने विद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2011 में स्थापना के बाद से हाईस्कूल धमनी ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और पिछले 14 वर्षों में लगभग 90 प्रतिशत तक सफलता प्राप्त की है।

  उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। नवनियुक्त प्राचार्य दिलीप ठेठवार ने अपने प्रथम संबोधन में कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए टीम भावना के साथ कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक, छात्र और समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक मोहन लहरी ने किया। विद्यालय परिवार ने नए प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *