वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के पालन में थाना चकरभाठा पुलिस द्वारा लगातार नशा का सामान बेचने वालों, नशा पान करने वाले तथा नशापान करने हेतु सहयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित काली ढाबा तथा बालाजी ढाबा के आरोपियों राजेश पेशवानी पिता फत्ते चंद उम्र 44 वर्ष निवासी वासु मंगलम के सामने चक्रभाठा तथा मोनू उर्फ प्रियाकांत पिता बहोरिक खरे उम्र 25 साल निवासी नरगोड़ा थाना सीपत के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है .दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई है यह कारवाई अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार जारी रहेगी.















