Headlines

जिला कांग्रेस कमेटी में उमेश सोनी को बड़ी जिम्मेदारी


मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला/शहर कांग्रेस कमेटी की अनुमोदित कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार मुंगेली जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।


इसी क्रम में उमेश सोनी को जिला कांग्रेस कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा जताई है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी को संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा।


उमेश सोनी ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *