सरगांव – 27 अप्रैल 2026
भारतीय संस्कृति की प्रतीक गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए सरगांव तहसील में ‘गौ माता का संकल्प आवाहन अभियान’ का भव्य शुभारंस राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर हरीकिर्तन टोली की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्ग महामाया मंदिर होते हुए बस स्टैंड में सामुहिक हनुमान चालीसा किया प्रसाद वितरण के बाद समापन किया।कार्यक्रम में संत समाज,गौशाला संचालक, किसान,युवा,महिलाएं और सैकड़ों गौभक्तों ने भाग लेकर गौ सेवा का संकल्प लिया व तहसील कार्यालय में जाकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम पर गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु आवेदन पत्र सौंपा गया।
अभियान के उद्देश्य के संबंध में ब्रजेश शर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य केवल गौ रक्षा नहीं, बल्कि गौ आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है। देसी गाय के गोबर-गोमूत्र से जैविक खेती, पंचगव्य औषधि और रोजगार सृजन पर जोर दिया जाएगा। रैली व कलश यात्रा के दौरान गौ भक्त हाथों में ‘गौ माता- राष्ट्र माता’ की तख्तियां लिए जनजागरण करते रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा,”गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। जिस दिन हर घर में गौमाता का स्थान होगा,उस दिन भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा। यह अभियान धर्म का नहीं,धरती और स्वास्थ्य बचाने अभियान है..
अभियान मे विशाल वर्मा ने अपील की कि सभी प्लास्टिक छोड़कर गोबर से बने उत्पाद अपनाएं और महीने में एक बार नजदीकी गौधाम में श्रमदान करें।प्रसाद वितरण के साथ हुआ इस कार्यक्इस कार्यक्रम में शिव पांडेय,शरद यादव,कृष्णा साहू,अशोक साहू दिलीप कौशिक, टेकराम साहू,गोविंद साहू,डमरू साहू,रोहित साहू, कमलेश अग्रवाल मलहरण साहू,नरेंद्र साहू,दिनेश, अजय, किशन, महेश साहू, सोनू ,बंटी,राजू,छन्नू, भागुराम, सोनू,टेकराम साहू, अभय वर्मा,केशव कौशिक, रवी, कौशिक,दौलत ओम,प्रकाश,कोमल,हर्ष, सूरज सागर,गुलशन,जय, श्यामलाल कौशल, संजू, अंकित, अभिषेक जमीन,सागर,सूरज,आर्यन सुखसागर, दुर्गेश वर्मा, कमल लकी, अभिषेक,ओंकार मातृशक्ति से विनीता साहू, पांचों साहू,पार्वती साहू आदि बड़ी संख्या गौ भक्त उपस्थित रहे उपस्थित रहे।















