Headlines

श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर अरविन्द अवस्थी सातवीं बार निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी श्री राम साहू एवं श्री राजकुमार यादव ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।


    इस चुनाव में श्री अरविन्द अवस्थी सातवीं बार लगातार प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके साथ ही श्री विश्वदीपक राई को प्रदेश महासचिव, श्री अनिल पवार को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा श्री राजेश मिश्रा को प्रदेश संयोजक चुना गया।


   प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर श्री हरबंस अरोरा, श्री अब्बास अली, श्री मनोज मिश्रा, श्री मोहन तिवारी, श्री भरत योगी एवं श्री निर्मल सलूजा निर्वाचित हुए। वहीं प्रदेश सचिव के रूप में सुश्री रेनू मिश्रा, श्री छगन साहू, श्री दिनेश मिश्रा, श्री मोहन दास मानिकपुरी, श्री विनोद शर्मा एवं श्री रवि शुक्ला, सह सचिव श्री भूपेंद्र धर दिवान, श्री हरिश तिवारी, श्री साखन दर्वे को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री मनोज मिश्रा संगठन प्रभारी का भी कार्य देखेंगे।


     कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री संतोष ताम्रकार, श्री राज कुमार दरयानी, श्री नूतन गुप्ता, श्री पारस शर्मा, श्री मनमोहन नेताम एवं श्री अनिल मानिकपुरी का चयन किया गया।
सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर प्रदेश संरक्षक श्री ब्रजेश चौबे एवं प्रदेश सलाहकार श्री राम अवतार तिवारी सहित संगठन के समस्त सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *