मुंगेली/ सरगांव// त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल, सरगांव की छात्रा श्रद्धा सिंगरौल ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 91.4% अंक हासिल कर स्कूल में टॉप कर लिया।
इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि श्रद्धा रोजाना पब्लिक बस से अपने गांव जरेली, पथरिया से स्कूल आना-जाना करती थीं। कठिन परिस्थितियों और लंबी यात्रा के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।
श्रद्धा पिछले छठवीं कक्षा से त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण और अनुशासन आज पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है।
श्रद्धा के पिता गोविंद राम सिंगरौल ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना पूरा किया जा सकता है।।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने श्रद्धा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।

✨ गांव की बेटी ने साबित कर दिया कि
“अगर हौसले बुलंद हों, तो दूरी और मुश्किलें मायने नहीं रखतीं।”
