मुंगेली – संविधानोत्सव समिति मुंगेली के तत्वावधान में 10 मई 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर करही, मुंगेली में विश्वरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन समुदाय का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा परिसर “जय भीम”, “जय संविधान” के नारों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही जोरदार आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों एवं गगनभेदी नारों के बीच अतिथियों का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन शैलेश कुर्रे “विद्रोही” द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने ओजस्वी शब्दों से पूरे कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह बनाए रखा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार पहुंचाने में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय है।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया था और युवाओं को उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने कहा कि मुंगेली में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी ने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी ने कहा कि संविधान भारत की सबसे बड़ी ताकत है और बाबा साहेब का योगदान सदैव अमर रहेगा। विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले जी ने कहा कि 26 नवंबर 2024 को की गई घोषणा आज पूर्ण होकर ऐतिहासिक उपलब्धि बन गई है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी ने युवाओं से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया, वहीं विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने संविधान को देश की एकता का आधार बताया।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश बघेल कार्यकारी प्रांताध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन शिक्षा, संघर्ष और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।
संविधानोत्सव समिति मुंगेली के संरक्षक मोहन लहरी ने कहा कि यह प्रतिमा केवल मूर्ति नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक है।
अध्यक्ष राजकुमार यादव ने समिति की ओर से सभी अतिथियों और जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष मुंगेली बलजीत सिंह कांत ने समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जबकि शिक्षक रामप्रकाश डिंडोरे ने बाबा साहेब के शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक बनने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पलता मोहले, जनपद अध्यक्ष पथरिया श्रीमती चितरेखा मनीष जांगड़े एवं जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ओम प्रकाश बघेल, राजकुमार यादव, नारायणी कश्यप, प्रिया यादव, सीता साहू, मनीषा दिवाकर, रंजना सिंह, सुभाषिनी मनहर, शमीम बानो, जलेश्वरी गेंदले, मोहन लहरी, बलजीत सिंह कांत, लक्ष्मीकांत जडेजा, सुनील पात्रे, अजीत बघेल, अरविन्द बंजारा, पीताम्बर खांडे, बसंत बंजारा, कृष्णकुमार नवरंग,प्रकांत बघेल, रुद्र बंजारा, भूपेंद्र बांधी, वीरेंद्र सिन्हा, ए.डी. भास्कर, राजू मधुकर, जितेंद्र लहरे, सूर्यकांत गोयल, ओंकार पात्रे, गणपत घृतलहरे, चंद्र कुमार महिलांग, नोबिल नवरंग, शिव कुमार बंजारा, जितेंद्र दिवाकर, राजेंद्र दिवाकर, मेघनाथ कोशरिया, राजेश बंजारे, रमा शंकर पात्रे, कल्प अनंत, मोतीलाल अनंत, प्रवीण कोशले, पुरुषोत्तम कोशले, ममता दर्शन, बृजमोहन सोनवानी, मदन कर्माकर, भीखम रावते, जितेन्द्र गेंदले, नरेंद्र टांडे साहब, जीतबाबू मंगेशकर, अमित कुमार मोहले, देवप्रसाद पात्रे, संतोष बंजारे, सतीश कुमार रात्रे, नैन दास जोगांस, बाबा मोहले, अमर साहू, अजय बैनरवाला सरगांव, धरम पाल सोनवानी, कोमल कुमार खन्ना, यतेन्द्र भास्कर, हसदेव बांधले, नंद कुमार, प्रेम कुमार बर्मन, विश्वेश्वर भास्कर, विनोद कुमार कौशले, श्रीमती उर्मिला लकड़ा एवं राजेश टंडन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संविधानोत्सव समिति मुंगेली द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया।
