Headlines

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सरगांव में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर और आतिशबाजी कर मनाई खुशी

सरगांव
पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के उपलक्ष्य में सरगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ भव्य जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई एवं झाल मूड़ी खिलाकर जीत की बधाइयाँ दीं। भाजपा समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और फटाके फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया। “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।


मंडल अध्यक्ष पोषण यादव  ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम बताया। वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबा परेटन गिरी गोस्वामी ने कहा कि जनता ने भय के खिलाफ मतदान करते हुए भाजपा के विकास कार्यों के समर्थन में ऐतिहासिक जीत दिलाई है।


जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू ने कहा कि यह विजय देश के विकास और सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने आगे भी जनसेवा और विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।


इस दौरान नरेन्द्र शर्मा, रणजीत सिंह हूरा, शिव पाण्डेय, रामकुमार कौशिक, राम जुड़ावन साहू, पंकज वर्मा, विशाल कौशिक, विरेन्द्र तिवारी, निखिल कौशिक, दुर्गेश कौशिक, बिसई राजपूत, गोलू राजपूत, भोज वर्मा, कमलेश अग्रवाल, महेश साहू, पवन साहू, तरुण अग्रवाल, गोपाल जुनेजा, समर जुनेजा, सुरेश निर्मलकर, जमुना पाडे, सविता कौशिक, नंदनी साहू, पूर्णिमा ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक जीत को उत्सव के रूप में मनाया और एकजुटता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *