Headlines

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली इकाई की बैठक संपन्न, जिला स्तरीय प्रोत्साहन समारोह पर हुई चर्चा


मुंगेली। आगामी समय में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर आज मुंगेली स्थित विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, मुंगेली इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राजकुमार यादव, मुंगेली जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अजीत बघेल, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बंजारा, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जायसवाल, देव प्रसाद बंजारा, राकेश भास्कर, उमेश दिवाकर, गुलजार लहरे सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने तथा आगामी जिला स्तरीय प्रोत्साहन समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया।


संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके सामाजिक और व्यावसायिक विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *