Headlines

रोंग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत


सरगांव। नगर पंचायत सरगांव क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर 3 जून दिन बुधवार शाम 6:50 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारती पेट्रोल पंप और कॉलेज रोड के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह कौन है और किस क्षेत्र का निवासी है, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।


पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा आरोपी चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *