Headlines

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नवनियुक्त कन्नौजिया कुर्मी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं; संगठन, शिक्षा और युवा विकास पर चर्चा..

सरगांव। परसदा स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक के आवास पर सिलदहा परिक्षेत्र के कन्नौजिया कुर्मी समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक से भेंट कर अपनी भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, संस्कार तथा समाजहित से जुड़े कार्यक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई।


इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष भोजराम वर्मा, उपाध्यक्ष सनत वर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार वर्मा, उप-कोषाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, सचिव महेश वर्मा, सह-सचिव पंकज वर्मा के साथ-साथ रामजानकी मंदिर अध्यक्ष संजय वर्मा और पूर्व मंदिर अध्यक्ष तिहारू वर्मा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक धरमलाल कौशिक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिये हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के समर्पित नेतृत्व से संगठन को नई दिशा मिल सकती है और युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिये शिक्षा व संस्कार पर विशेष ध्यान आवश्यक है। श्री कौशिक ने आश्वासन दिया कि समाजिक एकता व कल्याणकारी पहलों को सुदृढ़ करने में वे हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
भेंटवार्ता के दौरान अगले कुछ महीनों में शिक्षा उन्नयन, सांस्कृतिक-संस्थागत कार्यक्रम और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कार्ययोजनाओं पर सहमति बनाते हुए अभियान प्रारम्भ करने पर सहमति बनी। उपस्थित सदस्यों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और बताया कि वे कार्ययोजना को जमीन स्तर पर लागू करने के लिये तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *