Headlines

ककेड़ी हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत

सरगांव// शासकीय हाई स्कूल ककेड़ी में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन एवं संस्कारों के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में भाजपा मुंगेली जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती रानी जायसवाल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  रामकिशुन जायसवाल,  ग्राम पंचायत ककेड़ी की सरपंच श्रीमती सोनिया अमर सिंह धुव, पंचगढ़ – लक्ष्मीन डहरिया, सोनू यादव, सूरज निषाद, रवि राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  तिवारी जी, शिक्षक बघेल सर, शुक्ला मैडम, श्रीवास मैडम एवं विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।
अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के सफल, सुखद एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *