महेश शर्मा पिता स्व. किशोरी लाल शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा का दिनांक 17.06.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.06.2026 के दोपहर 03.00 बजे ग्राम पंचायत दुर्गडीह के सत्या उर्फ सत्यप्रकाश घृतलहरे, उसका भाई दिलेश घृतलहरे व गांव के सोना कोसले, नारायण रात्रे, सुनील अनंत व अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रेशर मे चलने वाले ट्रक चालको से शराब पीने के लिये अवैध रूप से पैसो की मांग कर ट्रक डाईवर पुन्नू यादव व मोनू राजपाल के ड्राइवर के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये के्रशर मालिको को बोल देना जब तक पैसा नही देगे तब तक गाडी नही जाने देगे बोलते हुये अवैध रूप से ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर रॉयल्टी चेक कर रहा था और शासन प्रशासन मेरा कुछ नही बिगाड सकते, क्रेशर मे लगे वाहनो को रायल्टी देना पडेगा प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस )को हालत से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देशा प्राप्त कर टीम गठित कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे की पतासाजी कर मुखबीर सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र मे घेराबंदी कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो अपने साथियों के साथ अवैध उगाही कर मारपीट करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की अन्य आरोपीयों की पतासाजी की जा रही है।
◾चकरभाठा व बिल्हा क्षेत्र मे अवैध उगाही कर रहा था।
◾आरोपी असामाजिक तत्वों को इक्ट्ठा कर आमजनों को डरा धमका कर गांव का माहौल करता था खराब।
◾ क्रेशर मे लगे ट्रक के चालको को परेशान कर अवैध उगाही करता था।
◾आरोपीयों द्वारा पैसे नही देने वालो वाहन चालकों के साथ किया गया मारपीट।
◾आरोपी असामाजिक तत्वों के साथ शासन-प्रशासन को धमकी दे रहा था।
◾आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही। ◾घटनास्थल से टेंट और कुर्सी की जप्ती
◾आरोपी के गिरफतारी से आसपास के गांवो मे शांति का माहौल।
◾आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
◾नाम अनावेदक – सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे पिता जयराम घृतलहरे उम्र 44 वर्ष निवासी कनेरी थाना चकरभाठा।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।
