अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय सरगांव में हुआ भव्य योग कार्यक्रम
सरगांव। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरगांव में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष श्री परमानंद साहू शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री साहू ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सुखी जीवन जीने की संपूर्ण जीवन पद्धति है। योग शरीर, मन और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित कर जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन तथा नई ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि योग हमारे देश के ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य एवं अद्वितीय धरोहर है, जो आज पूरे विश्व को स्वस्थ एवं निरोग जीवन का मार्ग दिखा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं सतत प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का प्रतीक बनकर विश्व मानवता के कल्याण का माध्यम बना है।

श्री साहू ने सभी से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
“करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री घनश्याम शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा मंडलोई, श्री रवि राठौर, नायब तहसीलदार श्री लीलाधर क्षत्रिय, मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव, श्री रामकुमार कौशिक, श्री रणजीत सिंह हुरा, प्राचार्य श्री राजकुमार तिवारी, श्री एल.के. मरावी, श्री नाथूराम ध्रुव, श्री उदित साहू, श्री दुर्गेश वर्मा, श्री पंकज वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी श्री विकास ठाकुर, प्रशिक्षक श्री गेन्दलाल पात्रे, कृष्ण कुमार राजपूत सहित शिक्षकगण, नगर पंचायत के कर्मचारी एवं विद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग करने का संकल्प लिया।
