सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव अंतर्गत बावली शक्ति केंद्र के पीपरलोड में आज शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल अध्यक्ष पोषण यादव बैठक प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी गेंद सिंह कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामकशुन गहवई, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारायण वर्मा, निरंजन वर्मा, महेश साहू, इकाई अध्यक्ष अनिल कुमार, यशवंत साहू, वेद प्रकाश वर्मा सहित समस्त बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए-2 एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं ने 23 जून को परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से प्रारंभ होकर 6 जुलाई तक उनकी 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण के सफल आयोजन को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम के आयोजन तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में “सशक्त बूथ, सशक्त संगठन और विकसित भारत” के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और मजबूती के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव के पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए जनसेवा और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।
राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि।
