Headlines

शातिर मोटर साइकिल चोर को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत समस्त अपराध पर त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 12.06.2026 को प्रार्थी राजू आदिवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम गनियारी शराब भठ्ठी के पास इमली पेड़ के नीचे से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके बगैर नंबर प्लेट के काले रंग के एच एफ डिलक्स मोटर साइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर के गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 482/2026 धारा 303(2) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर वार्ड क्रमांक 04 घुरू अमेरी में रेड कार्यवाही कर आरोपी ओमप्रकाश यादव पिता स्व भरत यादव उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 घुरू अमेरी थाना सकरी को भागते हुए गिरफ्तार कर आरोपी से मेमोरेंडम कथन लेकर रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव , आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव , आरक्षक 882 अविनाश शर्मा आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपी : –

1- ओम प्रकाश यादव पिता स्व भरत यादव उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 घुरु थाना सकरी जिला बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *