Headlines

“युवा शक्ति की नई आवाज़: बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अमन यादव ने भरा नामांकन, युवाओं से कांग्रेस के साथ जुड़ने की अपील”

सरगांव/ बिल्हा//  छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा नेता अमन यादव ने बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन के साथ ही क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।


   अमन यादव लंबे समय से छात्र और युवा राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कॉलेज चुनाव, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और जनपद पंचायत के चुनावों में भाग लेकर संगठन और जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनावों सहित क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी लगातार रही है। युवाओं, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता के बीच उनकी अच्छी पकड़ को उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है।


नामांकन दाखिल करने के बाद अमन यादव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी एवं सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर के युवाओं को संगठन में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का अवसर दिया है।


अमन यादव ने कहा कि युवा कांग्रेस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं की आवाज़ और उनके अधिकारों की लड़ाई का मजबूत मंच है। उन्होंने बिल्हा विधानसभा के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनाव में सहयोग देने की अपील की।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्र की जनता के सहयोग से बिल्हा विधानसभा में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को नेतृत्व में नई पहचान मिलेगी।


अमन यादव की अपील:
“आइए, कांग्रेस की विचारधारा, संविधान की रक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हों। आपका हर सहयोग संगठन को मजबूत करेगा और बिल्हा विधानसभा में युवा नेतृत्व को नई दिशा देगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *