Headlines

DLP बैठक में शामिल होंगे विधायक धरमलाल कौशिक, कई विभागों के अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से DLP (Digital Learning Platform) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर मंगलवार, 30 जून 2026 को दोपहर 3:30 बजे सांस्कृतिक भवन, सरगांव (मंडी के बाजू में) एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को DLP के उद्देश्य, उपयोग एवं संगठनात्मक महत्व पर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर तथा जिला संयोजक आईटी सेल अशोक निर्मलकर भी मौजूद रहेंगे।


भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, बूथ समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।


प्रशासनिक हलकों में भी बढ़ी हलचल
सूत्रों के अनुसार बैठक में क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी चर्चा होने की संभावना है। विधायक धरमलाल कौशिक की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि लापरवाही या शिकायतों के आधार पर कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ सकते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा भी हो सकती है।
बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *