सरगांव। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा बिल्हा विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर पंचायत सरगांव में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
इसी क्रम में नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 10 में दूजराम साहू के घर से कुंआपार चौक तक 93 मीटर लंबी एवं 4 मीटर चौड़ी सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। यह निर्माण कार्य वार्डवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र की आधारभूत अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को समान प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना ही उनका संकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद वार्डवासियों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूजा कौशिक, वार्ड पार्षद परविंदर सिंह खालसा, एजाज खान, कमल कौशिक, तिहारु साहू, चैतराम साहू, ठेकेदार भोजराज साहू, लल्लूराम वर्मा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
नगर पंचायत सरगांव द्वारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए नगर के समग्र एवं संतुलित विकास का अभियान निरंतर जारी है।
