सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव के शक्तिकेंद्र सरगांव अंतर्गत बूथ क्रमांक 120 में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें एपिसोड का कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का प्रेरणादायी संदेश सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक एवं प्रेरणास्रोत रहा।
इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि देशभर में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भारत की सबसे बड़ी धरोहर होगी।
इस अवसर पर धनुष राम साहू, पंचवती साहू, वहेन्द्र साहू, दिनेश वर्मा, टेकराम साहू, सुनीता साहू, शुभम साहू, ओम साहू, भूमिक साहू सहित बूथ के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
