सरगांव// शासकीय हाई स्कूल ककेड़ी में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन किया गया। समिति के गठन के दौरान सर्वसम्मति से रानी जायसवाल को अध्यक्ष तथा लखन लाल पात्रे को उपाध्यक्ष चुना गया।

बैठक में पूर्व जनभागीदारी एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशुन जायसवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रूखमणि जायसवाल, जितेंद्र राजपूत, मोहित चक्रधारी, जलेश्वर जायसवाल, ज्योति राजपूत, प्रमोद राजपूत, द्रोपति पटेल उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य तिग्गा सर, बघेल सर, शुक्ला मैडम एवं श्रीवास मैडम ने भी बैठक में सहभागिता निभाई।

बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की सुविधाओं तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर चर्चा की गई। नवगठित समिति ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
