सरगांव/ ककेड़ी। ग्राम पंचायत ककेड़ी स्थित शासकीय हाई स्कूल में 21 छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक आदरणीय श्री धरमलाल कौशिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबालिका साहू, जनपद सदस्य रिजवान हक, मंडल महामंत्री पंकज वर्मा, अनिल दुबे, मंडल मंत्री रामकिशुन जायसवाल, जिला मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती रानी जायसवाल, विष्णु राजपूत, गोलू राजपूत, अनुजराम घृतलहरे, जितेंद्र राजपूत एवं मोहित जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अतिथियों ने छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार की सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा उनकी शिक्षा को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।
