सरगांव – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय, सरगांव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर “समरसता उत्सव कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामाजिक समरसता, गुरु परंपरा और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समतामूलक संदेश को समर्पित रहा।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामकुमार कौशिक, पूर्व पार्षद रामफल लहरी, समिति अध्यक्ष विनोद भारती, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद प्रतिनिधि भुवनेश्वर कौशिक, रघु सिंह ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी 20 फरवरी तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के प्रतीक स्वरूप 650 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन रहा। दीप प्रज्वलन के पश्चात श्रद्धापूर्वक आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। दीपों की अलौकिक आभा ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक और समरसता के वातावरण से आलोकित कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाते हुए संत रविदास जी के बताए समता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मेहर समाज की ओर से महेंद्र पठारी, तोरण कर्माकर, हरीशंकर लहरी, ललित पठारी, गिरजा लहरी, गौरी पठारी, चंद्रिका पठारी, सुचित्रा पठारी, मोहन लहरी, मुकेश पठारी, कामता पठारी सहित समाज के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
