सरगांव// पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने आज सरगांव–पथरिया मुख्य मार्ग पर ग्राम धरदेई के समीप मालवाहक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर विधायक धरमलाल कौशिक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, तहसीलदार तथा थाना प्रभारी से चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने व यातायात को शीघ्र सुचारू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए विधायक श्री कौशिक ने माँ महामाया से प्रार्थना की कि इस दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों की कुशलता बनी रहे और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।





















