Headlines

दुखद हादसा: नहाते समय तालाब में डूबने से 14 वर्षीय युवक की मौत


सरगांव। सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा-कृष्ण मंदिर के पास स्थित छोटे तालाब में नहाते समय पचरी में फिसलन होने के कारण एक 14 वर्षीय युवक गहरे पानी में गिर गया और डूबने से उसकी दुखद मृत्यु हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल साहू उर्फ रवि, पिता रामचरण साहू, मूल रूप से तालागांव के निवासी थे और वर्तमान में देवरी खुर्द, बिलासपुर में रह रहे थे। वे अपने परिवार में आयोजित दुख के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरगांव आए हुए थे। इसी दौरान राधा-कृष्ण मंदिर के पास स्थित छोटे तालाब में नहाते समय पचरी पर फिसलन होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वे तालाब के पानी में जा गिरे। पानी में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी बृजेश शर्मा द्वारा तत्काल सरगांव थाना प्रभारी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।


14 वर्षीय युवक की इस आकस्मिक मृत्यु से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल लोगों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *