Headlines

25 किमी की तिरंगा यात्रा से गूंजा सरगांव–पथरिया, धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में उमड़ा राष्ट्रप्रेम

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के नेतृत्व में जन-जन ने लहराया तिरंगा

सरगांव// आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सरगांव–पथरिया मंडल में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक के नेतृत्व में 25 कि.मी भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रप्रेम का भाव लेकर निकली यह यात्रा विभिन्न ग्रामों एवं प्रमुख मार्गों से होते हुए जन-जन तक देशभक्ति का संदेश लेकर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणजनों, माताओं-बहनों एवं नागरिकों ने आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

विद्यालय के बच्चों द्वारा किया गया स्वागत

ग्राम बावली, धरदेई, रोहराकला एवं पड़ियाईंन* में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध खड़े होकर यात्रा का स्वागत किया। बच्चों के चेहरे पर राष्ट्रप्रेम और हाथों में लहराता तिरंगा इस यात्रा का सबसे प्रेरणादायी दृश्य रहा।

इस मौके पर *जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा जांगड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका कौशिक एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिला राजपूत द्वारा भी यात्रा का अभिनंदन किया गया। *25 किमी का मार्ग, हर कदम पर राष्ट्रभक्ति* लगभग 25 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में कदम-कदम पर राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। यह तिरंगा यात्रा मनियारी चौक, सरगांव से प्रारंभ होकर अटल चौक सरगांव, वार्ड क्रमांक 09, मोहभट्ठा चौक, सॉवा, बिदबिदा, भाठापारा, बावली, धरदेई, रोहरा चौक, पड़ियाईंन, जरेली पेंड्री चौक, जुनवानी होते हुए पथरिया के भक्त माता कर्मा चौक पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर धरम लाल कौशिक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। यह यात्रा हमें एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प देती है। आइए, हर घर में तिरंगा फहराएं और देश को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें। राष्ट्र एकता का बना सशक्त माध्यम श्री कौशिक ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनी है। उन्होंने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने हेतु सभी से अपने प्रतिष्ठान एवं वाहनों पर गर्व से तिरंगा लगाने का आग्रह किया।

  इस अवसर पर  कैलाश सिंह ठाकुर जिला महामत्री, हरिशंकर वर्मा जिला उपाध्यक्ष रिंकू ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू, संजय राजपूत,  रितेश यादव, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *