Headlines

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत साहू भवन सरगांव में किया गया वृक्षारोपण

सरगांव। प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ मुंगेली के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आज तहसील साहू संघ सरगांव द्वारा साहू भवन सरगांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला साहू संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष श्री पुहूप राम साहू जी के मार्गदर्शन एवं जिला महामंत्री श्री लेखराम साहू जी की उपस्थिति में तथा तहसील साहू संघ सरगांव के अध्यक्ष श्री गोविन्द साहू जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष श्री परमानन्द साहू जी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का भी सुंदर संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री रामखिलावन साहू जी, जिला संगठन सचिव एवं सभापति जनपद पंचायत श्री मनीष साहू जी, सचिव श्री शंकर लाल साहू जी, नगर अध्यक्ष श्री सुखदेव साहू जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री उदयभान साहू जी, श्री राहुल साहू जी सहित साहू समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी समाजजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *