Headlines

सरगांव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कांग्रेसजनों ने किया आत्मीय स्वागत

तीजा-पोरा तिहार की दी बधाई, पोरा पर्व के प्रतीक नांद-बैला भेंट कर जताया सम्मान

सरगांव। छत्तीसगढ़ के यशस्वी पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भूपेश बघेल के तहसील मुख्यालय सरगांव पहुंचने पर क्षेत्र के कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें तीजा-पोरा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में मुंगेली अधिवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग दिलीप कौशिक, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री घसियाराम लहरे, रसीद खान, पुष्पा शिवकुमार घृतलहरे, टीकाराम यादव, मनीष यादव, कोमल धृतलहरे, रतिराम ओगरे, नवीन कौशिक, कमलेश साहू सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने पोरा तिहार की परंपरा और कृषि संस्कृति के प्रतीक नांद-बैला भेंट कर श्री बघेल का सम्मान किया। पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी सभी कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

सरगांव में मिले इस आत्मीय स्वागत से श्री बघेल प्रसन्न नजर आए। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों से क्षेत्र की गतिविधियों और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी भी ली। कार्यक्रम के दौरान तीजा-पोरा तिहार की परंपरा, छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *