Headlines

शक्ति केंद्र सरगांव-2 में मासिक कामकाजी बैठक आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव अंतर्गत शक्ति केंद्र सरगांव-2 में मासिक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव जी उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव ने शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कार्यसमिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पार्टी की विचारधारा एवं उसके सिद्धांतों को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” को मंडल के प्रत्येक बूथ में व्यापक रूप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के दिन प्रत्येक घर में “मोदी जी के आशीर्वाद स्वरूप एक दीप” प्रज्वलित करने का भी आग्रह किया।

नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी श्री परमानंद साहू ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वे निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित होकर देश को विकास एवं प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं।

बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक श्री पवन साहू, सहसंयोजक श्री उदित साहू, बूथ अध्यक्ष श्री गोपाल जुनेजा, श्री शंकर साहू, श्री गोकुल देवांगन, श्री दिलीप राजपूत, श्री रामबिलास केंवट, श्री नारायण साहू, श्री जय प्रकाश साहू, श्री कुंदन पाड़े सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *