Headlines

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर भाजपा मंडल सरगांव ने निकाली भव्य कलश वंदन यात्रा

सरगांव। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा बुधवार को कलश वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12 बजे से कलश वंदन यात्रा प्रारंभ हुई।

कलश वंदन यात्रा की शुरुआत जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर के निज निवास से कलश को मण्डल अध्यक्ष पोषण यादव को सौपा गया जहाँ से यात्रा प्रारम्भ किया गया । इसके पश्चात यात्रा बदरा ठ , रामबोड़, हथकेरा, पेण्ड्री स , घुठिया सहित विभिन्न ग्रामों से होते हुए नगर पंचायत सरगांव पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल सरगांव अध्यक्ष पोषण यादव, जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पंकज वर्मा एवं अनिल दुबे, दीपक कौशिक, रणजीत सिंह हूरा, रोहित चक्रधारी, कमलेश अग्रवाल राजकुमार साहू,सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

नगर पंचायत सरगांव में आयोजित समापन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, उपाध्यक्ष पूजा कमल कौशिक, वरिष्ठ नेता रामकुमार कौशिक, शिव पाण्डेय,पार्षद सविता कौशिक, जमुना पांडे, महेश साहू, मनोज यादव, पवन साहू, एल्डरमैन गोपाल जुनेजा, राजकुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि तरुण अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के महंत पंचराम कर्मकार सहित संत रविदास जयंती आयोजन के जिला संयोजक रघुनंदन कर्मकार, रामाधार लहरी एवं रामफल लहरी का भी सहयोग एवं सहभागिता रही। मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक जी ने
संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके कर्म, विचार और आचरण से होती है। उनका संदेश आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम सभी को समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सेवा और उत्थान के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह कलश वंदन यात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता का संदेश देने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

भाजपा मंडल सरगांव अध्यक्ष पोषण यादव नें कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना का विरोध करते हुए सभी मनुष्यों को समान मानने की प्रेरणा दी। संत रविदास जी ने अपने विचारों और कर्मों के माध्यम से समाज को सत्य, सदाचार, प्रेम और सेवा का मार्ग दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *