गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर देंगी भजनों और गीतों की प्रस्तुति, 25 सितंबर को होगा भव्य विसर्जन
सरगांव। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की स्थापना के उपलक्ष्य में श्री गणेश उत्सव समिति, सरगांव द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 21 सितंबर 2026 को रात्रि 8 बजे से उन्मुक्त खेल मैदान, सरगांव में लोक संस्कृति कला मंच के तत्वावधान में विशेष रात्रिकालीन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार गरिमा दिवाकर एवं स्वर्णा दिवाकर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं तथा श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजन समिति के अनुसार गणेश उत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर 2026 को भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।






















