मुंगेली/ सरगांव।। सरगांव ग्राम बिदबिदा निवासी ज्योति राजपूत, पति परमानंद राजपूत, अपने 3 वर्षीय पुत्र के साथ लापता हैं। परिजनों के अनुसार, ज्योति राजपूत 20 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे से अपने पुत्र के साथ लापता हैं।
ज्योति राजपूत मूक-बधिर हैं। उनके अचानक लापता होने के बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को ज्योति राजपूत या उनके 3 वर्षीय पुत्र के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल परिजनों को सूचना दें।
पता: ग्राम बिदबिदा, पोस्ट ऑफिस सरगांव, थाना सरगांव, जिला मुंगेली।
संपर्क नंबर: 96697 20128
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि ज्योति राजपूत और उनके पुत्र को जल्द से जल्द खोजने में मदद मिल सके।























