Headlines

शिवनाथ नदी स्टॉप डेम के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सरगांव पुलिस ने पहचान के लिए की अपील

मुंगेली/सरगांव। सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बासिन स्थित शिवनाथ नदी स्टॉप डेम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार घटना 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे की है। सूचना मिलने पर सरगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष, कद करीब 5.5 फीट और शरीर सामान्य है। उसने मटमैला-काला धारीदार फूल शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ की कलाई में घड़ी तथा दाएं पैर में एक सैंडिल मिली है।
सरगांव पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान करता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल थाना सरगांव को सूचित करें, ताकि अज्ञात शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।
सूचना के लिए:
पुलिस कंट्रोल रूम, मुंगेली: 94791-93044
विवेचक: 9009191225
थाना सरगांव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *