सरगांव।
सरगांव थाना क्षेत्र के चंद्रखुरी खार में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ने में सरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सत्येंद्र पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में की गई।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। इस दौरान एएसआई अजय चौरसिया, आरक्षक राहुल यादव, रिपिन बनर्जी, भेलेश्वर जायसवाल, रामू निषाद, टिकेश्वर साहू एवं भुनेश्वर पटेल की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और पते इस प्रकार हैं:
- समाऊ गहरे पिता प्रेमलाल (25 वर्ष), निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, बिलासपुर।
- चंद्रेश्वर साहू पिता पूना राम साहू (43 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।
- सरोन्द्र कुमार पिता सुखेलाल नारंग (22 वर्ष), निवासी सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, बिलासपुर।
- सोहन कुमार पिता चैतराम यादव (46 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।
- भुनेश्वर साहू पिता तिरीतराम साहू (42 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।
- अंतुराम पिता स्व. मनसा राम ध्रुव (43 वर्ष), निवासी खपरी, थाना भाठापारा।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 3 दोपहिया वाहन भी जप्त किए:
CG 22 AD 5154 (टीवीएस राइडर)
CG 07 AD 2943 (पैशन प्रो)
CG 10 BT 9217 (हीरो स्ट्रीक)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर, मुचलके पर जमानत देकर रिहा कर दिया है।
सरगांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।