Headlines

शासकीय प्राथमिक शाला अंडा में न्योता भोजन का आयोजन

सरगांव, 30 सितंबर 2026। शासकीय प्राथमिक शाला अंडा में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत बुधवार को न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम की पालक श्रीमती क्रांति देवांगन, पति श्री अशोक देवांगन ने अपनी स्वर्गीय पुत्री कु. मधु देवांगन की स्मृति में विद्यालय के बच्चों के लिए न्योता भोजन कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चों को पूड़ी-सब्जी, खीर और जलेबी सहित स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भोजन ग्रहण किया।

कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक राकेश टंडन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राधेश्याम कौशिक, गंगोत्री ध्रुव, प्रधान पाठक ललित यादव, शिक्षक मानचंद ध्रुव एवं रामलाल कौशिक, रसोईया कलिंद्री देवांगन, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं पालकगण उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने दानदाता पालक श्रीमती क्रांति देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी स्वर्गीय पुत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रधान पाठक ललित यादव ने कहा कि न्योता भोजन योजना के माध्यम से समुदाय और विद्यालय के बीच जुड़ाव बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन, पुण्यतिथि अथवा अन्य मांगलिक अवसरों पर कोई भी व्यक्ति विद्यालय में न्योता भोजन करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *