Headlines

सेवा संकल्प अभियान के तहत “आंगन का मिलन” कार्यक्रम आयोजित

मुंगेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन का मिलन” कार्यक्रम का आयोजन ग्राम ककेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री भाजपा महिला मोर्चा मुंगेली श्रीमती रानी जायसवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।


कार्यक्रम में बूथ ककेड़ी की महिला प्रमुख श्रीमती ज्योति राजपूत, ग्राम पंचायत ककेड़ी की सरपंच सोनिया ध्रुव, महिला एवं बाल विकास विभाग सेक्टर धरदेई की सुपरवाइजर श्रीमती सतरूपा सोनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की कार्यकर्ता श्रीमती रुक्मणी जायसवाल एवं सहायिका तिलन राजपूत, तथा केंद्र क्रमांक 2 की कार्यकर्ता रूपेंद्र कला गेंदले एवं सहायिका सुनीता जायसवाल ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद किया गया। बच्चों के पोषण, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी जोर दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान सेवा, संवाद और समर्पण की भावना के साथ समाज के बीच निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
“सेवा, संवाद और समर्पण—यही हमारा संकल्प।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *