Headlines

भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कुलदीप जांगड़े को बनाया मुंगेली जिला प्रभारी

नव नियुक्त जिला प्रभारी को संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय की दिशा में मिले निर्देश

मुंगेली, छत्तीसगढ़ | भीम आर्मी भारत एकता मिशन संगठन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप जांगड़े को मुंगेली जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार जांगड़े ने की, जो संगठन के विस्तार और ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य को एक नया आयाम स्थापित करेगा

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार जांगड़े ने कहा की कुलदीप जांगड़े एक समर्पित और जागरूक कार्यकर्ता हैं उन्होंने लगातार वंचित वर्गों दलित समुदाय और शोषित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है उनकी सोच और कार्यशैली संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप है यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनय रतन सिंह जी और संस्थापक व नगिना से सांसद माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जी के मार्गदर्शन और स्वीकृति के पश्चात की गई है। संगठन की ओर से यह संदेश स्पष्ट किया गया कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का एक आंदोलन है, जो संविधान, सामाजिक न्याय, और समानता की नींव पर खड़ा है।

वही नियुक्ति के पश्चात कुलदीप जांगड़े ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे मुंगेली जिले की जिम्मेदारी दी गई है। मैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आम जन तक पहुँचाने और दलित, पिछड़े, आदिवासी एवं अन्य वंचित वर्गों की आवाज़ बनने का प्रयास करूंगा। संगठन के विस्तार और जन-जागरूकता के अभियान को तेज़ किया जाएगा वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश बंजारे,जिला महा सचिव दुर्गेश जांगड़े , गीतेश टंडन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, एवं सभी सक्रीय सदस्यों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

One thought on “भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने कुलदीप जांगड़े को बनाया मुंगेली जिला प्रभारी

  1. Bahut bahut badhai bhaiya 💐💐💐💐💐 ko aur bahut bahut dhanyawad bilha news channel ka 👏👏👏👏👏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *