मुंगेली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिले में सादगीपूर्ण और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, फल वितरण और संगोष्ठी प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, संगठन महामंत्री संजय यादव, उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदहिया, पूर्व पार्षद श्रीनिवास ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इसके पश्चात कांग्रेस भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’, जातीय जनगणना, शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण, सामाजिक न्याय संवाद और अन्य स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर जरूरतमंदों को फल और छाता का वितरण किया गया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किए गए गौठान योजना के अंतर्गत फलदार वृक्ष भी रोपित किए गए।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है, जो भविष्य में जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी साबित होगा।
इस अवसर पर घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय, श्याम जायसवाल, चुरावन मंगेशकर, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, मकबूल खान, सागर सोलंकी, नवनीत शुक्ला, रामचंद्र साहू, जलेश यादव, उत्तर कुमार अनंत, उर्मिला यादव, जागेश्वरी वर्मा, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, बिंदु यादव, निधि पौराणिक, रामकुमार साहू, कृष्ण कुमार सोनी, आनंद सोनी, महेन्द्र यादव, विनय यादव, शेखर बघेल, आयुष सिंह श्रीनेत, राजेन्द्र प्रसाद यादव, कामता प्रसाद जांगड़े, मुकेश वैष्णव, नानू ठाकुर, आरिफ खोखर, प्रिंशु दुबे, मनीष साहू, हेमंत मानिकपुरी, मंजीत रात्रे, योगेश्वर सिंह, अजय यादव, विजय पाटले, शोभा साहू, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पात्रे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी उत्साहजनक रही, जिससे यह आयोजन जनसरोकारों से जुड़ते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।