सरकारी दमन के विरोध में मुंगेली कांग्रेस का चक्काजाम आंदोलन, 22 जुलाई को गीधा बाईपास पर होगा आयोजन

मुंगेली
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने केंद्र सरकार और सरकारी एजेंसियों द्वारा कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाए जाने के विरोध में 22 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को आर्थिक नाकाबंदी (चक्काजाम) करने का निर्णय लिया है। यह आंदोलन गीधा नेशनल हाईवे बाईपास तिग्गडा में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय प्रातः 11:30 बजे निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के आयोजक जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पथरिया  राजा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस परिवार से इस लोकतांत्रिक संघर्ष में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

इस चक्काजाम आंदोलन में निम्न कांग्रेस जनों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है— ✅ जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी
✅ पूर्व विधायक एवं छाया विधायकगण
✅ निगम-मंडल/बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य
✅ ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी
✅ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी
✅ नगर पालिका अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
✅ पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी
✅ जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यगण

आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की एजेंसियों द्वारा की जा रही दमनात्मक कार्रवाईयों के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे। साथ ही लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष का संकल्प दोहराएंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेस जनों से समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *