सरगांव// भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं बिहार प्रभारी, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के बिलासपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत सरगांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व जनपद पंचायत प्रत्याशी अमन यादव ने किया, जबकि छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद घृतलहरे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस स्वागत समारोह में नगर पंचायत क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और कांग्रेस की एकजुटता का परिचय दिया। पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने जोश और उमंग के साथ देवेंद्र यादव का अभिनंदन किया।
कांग्रेस के दिग्गजों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती पुष्पा शिव घृतलहरे, जनपद सदस्य चित्रलेखा घृतलहरे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय यादव, उमेश सोनी, नेहरू साहू धनीराम यादव, घसियाराम लहरें, रशीद खान, पन्ना साहू, लक्ष्मी नारायण यादव, विनोद यादव, संतोष यादव, एजाज खान (पार्षद), दीपक साहू (पार्षद), मुकेश साहू (युकां उपाध्यक्ष), राहुल राजपूत (युकां अध्यक्ष), राकेश साहू (पार्षद), कृष्णा साहू (पार्षद), राधे मारखंडे (पार्षद), अहमद खान, निखिल यादव, मनीष यादव, दबेश साहू, धर्मेंद्र यादव, डॉक्टर मुखलेश डहरिया, राजा सिंह धैर्य, गुहाराम जोगी, प्रकाश टंडन, राहुल यादव, गौरव यादव, विष्णु यादव, सिद्धांशु यादव, दीपक यादव, अभय यादव, आकाश यादव, रौशन यादव, विक्की तांडव, चितरंजन यादव, राजा मानिक, प्रशांत यादव और कुशल शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, मुंगेली के अध्यक्ष राजकुमार यादव ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर देवेंद्र यादव का सम्मान किया। उन्होंने देवेंद्र यादव के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
अमन यादव ने आभार प्रकट किया
स्वागत कार्यक्रम के अंत में अमन यादव ने सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह एकजुटता कांग्रेस की मजबूती को दर्शाती है और आगामी चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। हम सभी को एक साथ मिलकर पार्टी के विजन को साकार करना है।”
इस आयोजन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला, जिससे पार्टी की मजबूती और एकता का स्पष्ट संदेश क्षेत्र में प्रसारित हुआ।
