मुंगेली/ सरगांव// सरगांव पुलिस ने नाबालिका से छेड़छाड़ कर फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रताप सिंह ठाकुर पिता गरुण सिंह ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम नगपुरा के रूप में हुई है।
मामला इस प्रकार है:
दिनांक 5 जून 2025 को पीड़िता की लिखित शिकायत पर सरगांव पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह ठाकुर और उसके तीन साथियों के खिलाफ अपराध धारा 74, 351(2), 333, 3(5) BNS एवं धारा 12 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था।
फरारी के दौरान भी आरोपी ने अपनी हरकतें नहीं रोकी। 28 अगस्त 2025 को उसने नाबालिका की बड़ी बहन को व्हाट्सएप कॉलिंग कर अश्लील गाली-गलौज करते हुए इज्जत लूटने की धमकी दी और मामले में समझौता करने का दबाव डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 296, 79, 351(3) BNS के तहत नया प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस की रणनीति और कार्रवाई:
साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और सरगांव पुलिस ने दबिश देकर उसे रतनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी का गांव में दहशत का माहौल था। पुलिस ने सख्त संदेश देने के लिए गांव में आरोपी का जुलूस निकाला।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक संतोष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक अजय चौरसिया, आरक्षक भवर, रिपिन, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक यशवंत, आरक्षक राहुल, मिंज और गिरी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।