सरगांव। प्रदेशभर में 15 नवंबर से प्रारंभ हुए किसान उत्सव – धान खरीदी अभियान 2025 के तहत आज धान खरीदी केंद्र सरगांव में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
अभियान के प्रथम दिन किसान श्री जनकराम साहू के धान का प्रथम तौल कर खरीदी की शुरुआत की गई।
यह शुभारंभ केवल खरीदी प्रक्रिया से अधिक, प्रदेश के अन्नदाताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और वर्षभर के विश्वास का सम्मान माना जा रहा है। इस वर्ष भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा के आधार पर किसानों की उपज का सुव्यवस्थित तौल और भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
किसानों के लिए बड़ी राहत — ₹3,100 प्रति क्विंटल का मूल्य
केंद्र सरकार की मोदी गारंटी के तहत किसानों को धान का ₹3,100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें मजबूत आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता मिलेगी। आर्थिक संरक्षण का यह कदम प्रदेश के लाखों किसान परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से —
- तहसीलदार श्री अतुल वैष्णव
- नायब तहसीलदार श्री लीलाधर क्षत्रिय
- नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू
- समिति अध्यक्ष श्री विनोद भारती
- मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव
- पूर्व पार्षद श्री रामकुमार कौशिक
- पार्षद महेश साहू, पवन साहू व श्रीमती सविता कौशिक
सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
किसान उत्सव का यह आयोजन प्रदेश की कृषि शक्ति, किसानहितों के संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।




















