Headlines

शहीद की पत्नी को सरगांव पुलिस ने दिया गणतंत्र दिवस समारोह का सम्मानपूर्ण निमंत्रण


मुंगेली/ सरगांव//  सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मचहा निवासी शहीद स्वर्गीय श्री छत्रधारी जांगड़े की पत्नी श्रीमती चुलेश जांगड़े से सरगांव थाना के पुलिस स्टाफ ने सम्मानपूर्वक भेंट की। वर्तमान में श्रीमती जांगड़े उस्लापुर, बिलासपुर में निवासरत हैं।


पुलिस स्टाफ ने उन्हें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मुंगेली में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। सरगांव थाना द्वारा शासकीय वाहन की व्यवस्था करते हुए श्रीमती जांगड़े को सम्मानपूर्वक मुंगेली ले जाया गया, जहां उन्हें कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।


समारोह पश्चात सरगांव थाना पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षित एवं सम्मान के साथ उनके निवास स्थान तक छोड़ा गया। इस पूरे आयोजन और पुलिस द्वारा दिए गए सम्मान से भावुक होकर शहीद की पत्नी श्रीमती चुलेश जांगड़े ने सरगांव थाना एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *