Headlines

मंगल स्पंज एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड मै सड़क सुरक्षा माह का आयोजन

बिल्हा 10 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक हमारे संयंत्र में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह श्री मनोज अग्रवाल, सभापति, संयंत्र सुरक्षा समिति के मार्गदर्शन में मंगल स्पंज एण्ड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, बिल्हा में मनाया गया इस वर्ष का थीम था ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा। 10 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन श्री ए. दुर्गा प्रसाद, महाप्रबंधक (प्रशासन) द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जारी पोस्टर का विमोचन श्री ए.दुर्गा प्रसाद, श्री पी. प्रसाद, श्री आर.ए. यादव, श्री आर. बी. सिंग, श्री पी. के. साहु, श्री शिवगुलाम विश्वकर्मा, श्री ए.के.त्रिपाठी, श्री दिपक तिवारी, श्री विरेन्द्र तिवारी, श्री मोक्षानंद शर्मा, श्री कांशीराम गायकवाड, श्री सीताराम यादव, आदि द्वारा किया गया। उपरोक्त थीम पर राष्ट्रीय सुरक्षा समिति द्वारा प्रकाशित बैनर मुख्य द्वार एवं कार्यक्रम स्थल में लगाया गया एवं सभी कर्मचारियों को बैच भी लगाया गया। इसी बीज निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, श्लोगन, एवं भाषण कार्यक्रम हुआ जिसमें कर्मचारीयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जसमें प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। 31 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। संगोष्ठी में श्री ए. दुर्गा प्रसाद (महाप्रबंधक प्रशासन) ने सभी कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का सबसे अच्छा तरीका सड़क पर रक्षात्मक ड्राविंग करना ही अपनी सुरक्षा का सही तरीका होता है अप्रायश्चित स्थिति जैसे सही साईड़ पर चल रहें है और कोई आगे से आकर टक्कर मार दिया कोई जानवर आ गया, या फिर गाडी का ब्रेक फेल हो गया इस अप्रायश्चित स्थिति से अपने आप को सुरक्षित रखने मे स्वयं को माहीर होना चाहिए है यही रक्षात्मक ड्राविंग सही तरीका है। सड़क पर तैयार रहना सिर्फ नियमों के पालन से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसमें दुर्घटनाओं को रोकने और सभी सडक उपयोगकर्ताओ की भलाई सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी शामिल है। श्री शिवगुलाम विश्वकर्मा (सुरक्षा अधिकारी) के द्वारा बताया गया की परिवहन मंत्रालय, समाज सेवी संस्थानों, कल कारखानों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को जन-जन तक जागरूकता लाने के लिए प्रयासरत है और साथ ही परिवहन विभाग के द्वारा जांच एवं सड़क चौडीकरण, डिवाईडरों का विकासित करना आदि रहा, दिनांक 24.01.2026 को बिलासा ब्लड बैंक के द्वारा रक्तदान किये हुए 74 डोनरो को सेफ्टी हेलमेट प्रदान करना सराहनीय कार्य रहा है। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार एवं धन्यवाद ज्ञापन से हुआ ।

मंगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *