Headlines

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया थाना सिविल लाइन तोरवा तथा रक्षित केंद्र का निरीक्षण

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी रहे साथ थाने की व्यवस्था सुधारने और संवेदनशील पुलिसिंग पर दिया जोर

आज दिनांक 30/1/26 को पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने जिले के दो थानों सिविल लाईन और तोरवा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह एवं प्रशिक्षु ips अधिकारी सुश्री अंशिका जैन भी पुलिस महानिरीक्षक के साथ उपस्थित थे।थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने थाना परिसर की साफ सफाई , तथा थाना आने वाले फरियादियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान थाने के रजिस्टरों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और रिकॉर्ड दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने का दिया गया थाना में फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों से विनम्रतापूर्वक व्यवहार कर उनकी शिकायतों के समाधान करने के निर्देश दिए गए । थाने के कार्यों के लिए फीड बैक हेतु ,’अनुभव ‘ अभियान के तहत क्यू आर कोड लगाने,और चोरी हुए वाहनों की शत प्रतिशत बरामदगी हेतु ‘सशक्त ‘ ऐप में चोरी गए एवं लावारिस वाहनों की एंट्री के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। थाना सिविल लाइन और थाना तोरवा के निरीक्षण उपरांत रक्षित केंद्र बिलासपुर का भी भ्रमण और निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग के द्वारा आज किया गया, वहां निर्माणाधीन रक्षित निरीक्षक कार्यालय की कार्य प्रगति की भी जानकारी ली गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बताया, की,इस निरीक्षण का उद्देश्य, रेंज में पदस्थापना के बाद , जिले की पुलिसिंग और थानों की सामान्य जानकारी और पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को जानना ,तथा पुलिस अधिकारियों को थाना आने वाले फरियादियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। ऐसे निरीक्षण सतत जारी रखने की बात पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कही गई।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जिले के थाने और पुलिस बल को हाईटैक करने और मोबाइल ऐप तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना ,उनकी प्राथमिकता में है, और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है, शीघ्र ही इसके अच्छे परिणाम फील्ड में नजर आने लगेंगे।पुलिस महानिरीक्षक के साथ इस निरीक्षण के संबंध बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा, की पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा व्यवस्था में सुधार एवं तकनीक अपग्रेडेशन के संबंध मे जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *