सरगांव। नगर पंचायत सरगांव स्थित यात्री प्रतीक्षालय (बस स्टैंड) परिसर में सेवा, सम्मान एवं विकास को समर्पित एक व्यापक जनकल्याणकारी कार्यक्रम बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के जन्मदिन के अवसर पर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सहभागिता को केंद्र में रखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जब नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करते हैं, तभी स्थायी विकास संभव होता है। विधायक कौशिक ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े लोगों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे समाज का आंदोलन है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। साथ ही प्रेरणा अभियान के तहत वर्षों से नियमित रूप से स्वच्छता कार्य कर रही महिलाओं व उनके द्वारा लगभग 300 पौधों को सुरक्षित रखा गया उन महिलाओं को सम्मानित किया गया।के स्वच्छता कार्यों में सक्रिय युवाओं, नगर पंचायत कर्मचारियों और सहयोगी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि विधायक धरमलाल कौशिक के सतत मार्गदर्शन और प्रभावी नेतृत्व में सरगांव सहित पूरा क्षेत्र विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में सरगांव को स्वच्छ और आदर्श नगर के रूप में विकसित किया जाएगा।
सरगांव मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों में भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लगातार सक्रिय हैं। समाज और संगठन के संयुक्त प्रयासों से सरगांव विकास का नया उदाहरण बनेगा।

कार्यक्रम में रही इनकी उपस्थिति—
भूपेंद्र सवन्नी ,(छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (CREDA) के अध्यक्ष), प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, रणजीत सिंह हुरा, जिला मंत्री रिंकू सिंह ठाकुर, नंदनी साहू, पूर्णिमा शुक्ला, महामंत्री पंकज वर्मा एवं अनिल दुबे, जनपद सभापति संजीव नेताम, जनपद सदस्य रिजवान हक, पार्षद- , रामकुमार कौशिक, सुषमा पोषण यादव, जमुना पांडे, पवन साहू, सविता कौशिक, पार्षद मनोज यादव, मोहम्मद असद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।















